Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड: 2 अगस्त को पीएम किसान दिवस मनाने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकासाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा! किसानों में पीएम किसान सम्मान निधी योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर


उत्तरकाशी । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 2 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाले ष्पीएम किसान दिवसष् की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त किसानों के खातों में जारी की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकासाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्यक्रम जनपद, विकासखण्ड, न्याय पंचायत और ग्राम में वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। 

कार्यक्रम स्थलों पर किसानों और आमलोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये और पीएम-किसान योजना और कृषि से संबंधित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शिविर और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जनपद में विकासखंड से गांव के स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उक्त कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं से लाभवंतित लाभार्थियों को भी सम्मिलित किया जाएगा।

बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एस एस वर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शैली डबराल सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे था सभी बीडीओ वीसी के माध्यम से जुड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |