Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः सई में अधेड़ का उतराया मिला शव, कोहराम


लालगंज/प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के मतुपुर बोझी में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सई में शव उतराया देखा। सई में शव मिलने को लेकर हडकंप मच गया। धान की रोपाई के लिए निकले कुछ ग्रामीणों की नजर सुबह नौ बजे नदी में उतराये शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच शव की शिनाख्त सांगीपुर थाना के सिंघनी निवासी रामकुबेर वर्मा के पुत्र श्यामलाल वर्मा 41 की हुई। शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक श्यामलाल के गायब होने की सूचना बुधवार को पत्नी रानी देवी ने पुलिस को दी थी। मृतक चार भाईयों में बड़ा था। सई नदी के उत्तरी घाट पर शव देखकर मां शान्ती देवी व पत्नी की चीख निकल पड़ी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजवाया गया है। चर्चा के मुताबिक मृतक श्यामलाल बीमार था। हालांकि परिजन घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नही दिखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |