Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबादः घंटे और बम बम भोले की आवाज से गुंजायमान हुआ शिवालय


शाहबाद। शिव तेरस के अवसर पर बहुत जल्दी सुबह के समय से ही भगवान शिव के मन्दिरों पर भक्तों, जवान और बूढ़ों का ताँता लग गया। भोलेभक्तों ने सूर्योदय के समय पवित्र स्थानों पर स्नान किया और जल लेकर पारम्परिक शिवलिंग की पूजा के साथ बेलपत्र, धतूरा अर्पित किया और दूध व जल से भोलेनाथ का अभिषेक भी किया । शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से देश - दुनिया के साथ-साथ घर और परिवार में अमन- चैन और शांति बनाए रखने की  प्रार्थना भी की। चंदौसी रोड स्थित शिव मंदिर पर प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था रही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, निरीक्षक नरेश कुमार, निरीक्षक पवनदीप राणा, उप निरीक्षक आदेश कुमार, महिला कांस्टेबल योगेंद्री, सोनिका, मोनिका, आशा, पूजा, संगीता आदि के साथ-साथ संघ परिवार के सदस्यों ने भी शिव भक्तों को पंक्तिबद्ध तरीके से जल अभिषेक करवाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |