Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान और रूस में आई सुनामी


रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भयानक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। अब रूस और जापान के कई इलाकों में सुमानी की लहरें उठनी शुरू हो गई हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की शुरुआती तीव्रता 8 मापी गई थी। हालांकि, अब इसे अपडेट कर के 8.8 कर दिया गया है। रूस और जापान के साथ ही अमेरिका के हवाई, अलास्का और कनाडा के वेस्ट कोस्ट में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी आ गई है। सुनामी की लहरों के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भूकंप और सुनामी को लेकर लोगों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- "प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें!"

Pacific (प्रशांत) Tsunami चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी है कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार-भाटे से 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

रूस के कामचटका में आया भूकंप साल 2011 में उत्तर-पूर्वी जापान में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। 2011 के भूकंप के बाद भयानक सुनामी आई थी। इस कारण फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र को नुकसान पहुंचा था। इससे पहले भी 4 नवम्बर, 1952 को कामचटका में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस कारण अमेरिका के हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |