Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर! 22 बच्चों को गोद लेंगे, पाकिस्तान की ओर से पुंछ में हुई गोलीबारी में हुए थे अनाथ


कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वह 22 बच्चों को गोद लेंगे। ये वह बच्चे हैं, जो पाकिस्तान की ओर से पुंछ में हुई गोलीबारी में अनाथ हो गए थे।

राहुल गांधी ने मई में पुंछ की यात्रा की थी। अपनी यात्रा के दौरान, गांधी ने स्थानीय पार्टी के नेताओं से प्रभावित बच्चों की सूची तैयार करने को कहा था। इसके बाद, एक सर्वेक्षण किया गया और सरकारी रिकॉर्ड की जांच के बाद बच्चों के नाम अंतिम रूप दिए गए। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी, गोलाबारी में मारे गए 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों, उरबा फातिमा और ज़ैन अली के सहपाठियों से मिलने क्राइस्ट पब्लिक स्कूल भी गए थे।बता दें कि पाकिस्तानी गोलाबारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक पुंछ भी है। यहां बच्चों समेत कई नागरिक घायल हुए थे।

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया था, जिसमें इस साल 22 अप्रैल को 26 लोगों की जान चली गई थी। जवाबी कार्रवाई में, भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 100 से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया। 7 मई के ऑपरेशन के बाद, भारत और पाकिस्तान 10 मई को युद्ध समाप्ति पर सहमत हुए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता है। समय-समय पर उसने बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की है और भारत के खिलाफ साजिशें रची हैं। हालांकि भारतीय सेना हर बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देती आई है। सोमवार को भी जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 आतंकी मारे गए थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में सेना ने ऑपरेशन महादेव चला रखा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |