Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० जयंत सिंह के आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।

लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की दी जानकारी।

सोनभद्र। भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह के सोनभद्र आगमन की जानकारी पत्रकार वार्ता कर देते हुए राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 जून को वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर जयंत चौधरी का आगमन सोनभद्र शाम लगभग 4 बजे होगा। जिनका प्रथम स्वागत हिंदुआरी तीराहे पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं एवं पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों 
द्वारा किया जायेगा। श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि किसानों की आवाज दिल्ली में बुलंद करने वाले राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह 23 जून की शाम को नगरपालिका परिषद रावर्ट्सगंज में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करेंगे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि जयंत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह है बताया कि  23 जून रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 24 जून को मंत्री जयंत सिंह अपने विभागीय योजनाओं की समीक्षा जिम्मेदार अधिकारियों के साथ करते हुए 24 जून को शाम सोनभद्र से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि मंत्री का दौरा भ्रमण कार्यक्रम युवाओं और किसानों के लिए खास है। जनपद के युवाओं को रोजगार एवं किसानों के लिए संसाधनों पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० जयंत सिंह का ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |