पन्नूगंज। अवैध रूप से अर्जित महिन्द्रा पीकप पीकप वाहन संख्या UP64BT4889 ,02 लाख 50 हजार रुपये चल सम्पत्ति जब्त।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन/नेतृत्व में चलाये जा रहे सम्पत्ति जब्तीकरण अभियान के क्रम में, धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभियुक्त राजा अली पुत्र तैय्यब अली निवासी ग्राम सेमरिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र , की अर्जित महिन्द्रा पीकप वाहन संख्या UP64BT4889 थाना पन्नूगंज पुलिस व थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।