Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, पांच घायल


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैनमगंज के पास बीते मंगलवार की देर रात बाइक और ई रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों वाहनों के चालक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । 


शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव निवासी संजीत कुमार और दीप चंद्र मंगलवार की रात्रि किसी कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे वहीं बदलगढ़ निवासी रुखसार अहमद ,और शाहबाज, ई रिक्शा में घरेलू सामान लेकर वापस लौट रहे थे ई रिक्शा लाला का पुरवा निवासी प्रदीप कुमार चला रहा था जैसे ही दोनों वाहन जैनब गंज के पास पहुंचे अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सवार घायल हो गए बाइक चालक  संजीत कुमार और ई रिक्शा चालक प्रदीप कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है घटना की जानकारी होने पर दोनों पक्ष के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए देखते ही परिवार के लोगों  के बीच को कोहराम मच गया ।स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई घायलों को अस्पताल भिजवाया गया मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |