Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः शफी डिग्री कॉलेज में ष्योग की भूमिकाष् पर संगोष्ठी आयोजित


बीसलपुर। नगर के शफी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को योग की भूमिका पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था ष्योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थष्, जिसमें महाविद्यालय के प्रवक्ताओं के साथ डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी के दौरान प्रशिक्षुओं ने योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षु पवनदीप कौर ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता का भी सशक्त माध्यम है। वहीं प्रशिक्षु रजत ने ष्वन अर्थ, वन हेल्थष् की थीम के संदर्भ में कहा कि योग हमें न केवल स्वयं की सेहत के प्रति, बल्कि पृथ्वी के पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारी का बोध कराता है।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियाँ युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने में मददगार सिद्ध होती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |