कन्नौज: आइए संकल्प लें की गौ माता को सुरक्षित रखेंगे- रंजीत पांडे
June 03, 2025
छिबरामऊ /कन्नौज। शहर के महेश्वर नाथ मंदिर पर गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक ने गौ रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
गौवंश का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और नैतिक जिम्मेदारी है। गौ माता भारतीय समाज में पूजनीय हैं और हमारी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। लापरवाही त्यागकर एकजुट हों और प्रभावी कदम उठाएं।गौ रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाएं, उचित देखभाल करें और उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करें। यह केवल गौ संरक्षण ही नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और मूल्यों की रक्षा होगी का संकल्प दिलाया।