Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: पिता ने युवक पर नाबालिक लड़की के अपहरण का लगाया आरोप शिकायत पर मुकदमा हुआ दर्ज


उन्नाव। जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी 14 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर को आटा चक्की पर आटा लेने गई थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

जांच में पता चला कि फैज नामक एक युवक लड़की को अपने साथ ले गया। पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |