Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः टाटा मोटर्स लिमिटेड में हुआ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन


लखनऊ । राजधानी के देवा रोड, चिनहट स्थित टाटा मोटर्स लिमिटेड, में आज संपीड़ित प्राकृतिक गैस (ब्छळ) भंडारण स्थल पर संभावित रिसाव की स्थिति में तत्परता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की जाँच हेतु एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल तथा गोमती नगर फायर स्टेशन से फायर ऑफिसर सुशील कुमार की देखरेख में फायर एवंआपातकालीन सेवा, द्वारा सम्पन्न कराई गई।इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य कारखाने की आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना, संचार प्रणाली तथा उपकरणों की तैयारियों का मूल्यांकन करना था। अभ्यास के दौरान कुछ सुधारात्मक बिंदुओं की पहचान हुई, जिससे भविष्य में आपात स्थितियों से और बेहतर तरीके से निपटने की दिशा में आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश दिए गए कि संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहें स आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशामक यंत्र एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति से स्वयं को भली-भांति परिचित रखें।

घटना की तुरंत सूचना देंरू किसी भी प्रकार की घटना या रिसाव की स्थिति में सुरक्षा दल अथवा इमरजेंसी टीम को तुरंत सूचित करें। आपातकालीन प्रक्रिया का पालन करेंरू निर्धारित आपातकालीन कार्ययोजना एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (च्च्म्) का प्रयोग करें स खतरनाक सामग्री या उपकरणों के साथ कार्य करते समय आवश्यक च्च्म् जैसे दस्ताने, सुरक्षा चश्मा आदि का उपयोग करें।शांत रहें और निर्देशों का पालन करें सआपात स्थिति में घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और आपातकालीन टीम के निर्देशों का पालन करें।टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ फायर एवं आपातकालीन सेवा, लखनऊ के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता है तथा मॉक ड्रिल के दौरान प्राप्त सुझावों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |