कुशीनगरः वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान बढ़ाए आय- मोहन वर्मा
June 05, 2025
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम पंचायत सितुहिया में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के अंतर्गत गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र कुशीनगर की इकाई द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सितुहिया, तेलगांवा और पुरैनी गांव में किसान गोष्ठी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ अरुण प्रताप सिंह विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों को अपने फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि हम व्यावसायिक खेती अपना कर और कृषि पद्धतियों की तकनीक से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। समय समय पर हम कृषि पद्धतियों को अपना कर समय पर उर्वरक, कीटनाशक अन्य उपजाऊ वस्तुओं का प्रयोग करके खेती की फसल को और बढ़ाया जा सकता है। धान की फसल में ड्रम सीडर के तकनीक के बारे में बताया गया। फसलों एवं मिट्टी पर कृषि रसायनों एवं रासायनिक खादों द्वारा होने वाले दुष्प्रभाओं को बताया गया और इससे बचने के लिए प्राकृतिक खेती एवं देशी गाय पालन के महत्ता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है और उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपोजीट विद्यालय में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख अर्चना सिंह द्वारा पीपल और बरगद के वृक्ष का पौधा रोपण किया गया