Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गुरुवार के दिन मनाया जाएगा गंगा दशहरा का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त


5 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज बटुक भैरव जयंती है साथ ही आज गंगा दशहरा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
5 जून 2025 का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 5 जून 2025 को देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी
सिद्धि योग- 5 जून को सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा
हस्त नक्षत्र- 5 जून को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक
5 जून व्रत-त्योहार- आज बटुक भैरव जयंती और गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है।
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 02:04 से दोपहर बाद 03:48 तक
मुंबई- दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:55 तक
चंडीगढ़- दोपहर 02:07 से दोपहर बाद 03:52 तक
लखनऊ- दोपहर 01:48 से दोपहर बाद 03:31 तक
भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:41 तक
कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:57 तक
अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से शाम 04:00 तक
चेन्नई- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:20 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:22 am
सूर्यास्त- शाम 7:16 pm

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |