Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः रहीमाबाद में युवा मजदूर की बेरहमी से हत्या! खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिलने से इलाके फैली सनसनी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन क्राइम जोन बन चुके रहीमाबाद क्षेत्र में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बता दें कि बदमाशों ने एक बार फिर एक युवा मजदूर को निशाना बनाया। रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिन्दर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा उर्फ गप्पू के ऊपर किसी भारी वस्तु से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू की, लेकिन देर तक यह पता नहीं चल पाया था कि गप्पू की जान किसने और क्यों ली। हत्या करने का शक उसके कुछ करीबियों पर गहरा रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिन्दर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा उर्फ गप्पू चचेरे भाई राम भजन के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। अहिन्दर गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में रविवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके सिर और गर्दन के अलावा शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। आंशका जताई जा रही है कि गप्पू की हत्या कहीं और जगह करने के बाद कातिलों ने शव को खाली प्लाट में फेंककर भाग निकले। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस घरवालों की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकार बताते हैं कि पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाने की आंशका जताई जा रही है।

रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिन्दर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा उर्फ गप्पू की हत्या करीबियों ने की है। यह मानना जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में गप्पू का चचेरा भाई राम भजन के साथ रहकर वहां मजदूरी करता था। जानकार सूत्र बताते हैं कि इसी दौरान गप्पू और एक करीबी महिला से अवैध संबंध हो गया, जिसको लेकर राम भजन और गप्पू के बीच खटास पैदा हो गई।बताया जा रहा है कि पांच साल पहले गप्पू की पत्नी का देहांत हो गया था। गप्पू की एक आठ वर्षीय बेटी मधु व पांच वर्षीय बेटा रितिक है जो दादी के पास रहते हैं। गप्पू चंडीगढ़ में एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस का शक चचेरे भाई और चचेरी भाभी व अन्य करीबियों पर है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ करीबियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |