बलियाः गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर गायत्री परिवार के लोगों ने साफ-सफाई, सामूहिक स्नान व सूर्य अर्घ्य दान किया
June 05, 2025
बलिया। गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार की सुबह गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने गंगा तट की सफाई, सामूहिक गंगा स्नान, सूर्य अर्घ्यदान के साथ ही मां गायत्री, गंगा चालीसा का पाठ का पाठ एवं आरती किया। इसके अलावा गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग के व्यवस्थापक व वरिष्ठ कार्यकर्ता विजेंद्र नाथ चैबे के मार्गदर्शन में शक्तिपीठ पर चार जून से गायत्री मंत्र का अखंड जप किया गया।
गुरुवार को यज्ञ संस्कार एवं गायत्री परिवार के संस्थापक व संरक्षक युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। इसके बाद संस्कारशाला में कार्यकर्ता गोष्ठी हुई। जिसमें ज्योति कलश यात्रा व नव दंपती सम्मेलन को लेकर व्यापक चर्चा हुई ।