Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने अलीगढ जिला कार्यकारणी का किया पुनर्गठन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने मंगलवार को कृषि निर्देशालय स्थित कार्यालय मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य अलीगढ़ की जिला कार्यकारिणी का संगठनात्मक ढाचे को पुनः जीवंत करना रहा। जिला अलीगढ कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रदीप चैहान को अलीगढ़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है साथ ही प्रवीण शर्मा को उपाध्यक्ष, हरीश कुमार को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है और सभी को अलीगढ जिले मे संगठन को मजबूत करने का कार्य दिया गया है। उन्होंने कहा उनका संगठन 12 सूत्रीय मांगो पर प्रदेश सरकार से लगातार लड़ाई करता आ रहा है। अलीगढ जिला कुछ इस लड़ाई मे कमजोर पड़ रहा था इसलिये इसका पुनर्गठन किया गया और अब अपनी लड़ाई पुर्जोर तरीके से लड़ सकते है। उन्होंने कहा उनकी 12 सूत्रीय मांग पर सरकार से बात चल रही है,अगर सरकार उनकी मांगो पर विचार नही करती है तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करने से गुरेज नही करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |