तिलोई: सत्य से बड़ा कोई धर्म नही- पंडित अजय शास्त्री बिंदु
June 04, 2025
तिलोई/अमेठी। विकास खंड सिंहपुर अंतर्गत ग्राम पन्हौना में चल रहे सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य पंव अजय शास्त्री बिंदु जी महाराज ने कथा में आये हुए भक्तजनों को सुखदेव जी महाराज की दिव्य महिमा का भावपूर्ण वर्णन सुनाया।उनकी अमृतमयी वाणी ने श्रद्धालुओं के हृदय को भक्तिरस से सराबोर कर दिया तथा वातावरण को पूर्णतया आध्यात्मिक बना दिया। कथा व्यास पूज्य महाराज जी ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती हैं तब-तब प्रभु धर्म की रक्षा और अपने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। श्रीमद्भागवत के श्रवण मात्र से ईश्वर के समीप होने की अनुभूति होती है। मुख्य यजमान विजय नारायण शुक्ल तथा आयोजक आदित्य नारायण शुक्ल,रामप्रकाश शुक्ल राम जी,ने कथा श्रवण पान करने आये उपस्थित सभी भक्तजन आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर भरत मिश्र,राम मिश्र,सत्येंद्र दुबे,आलोक त्रिपाठी,सत्य प्रकाश पांडे,मुरलीधर तिवारी,मुरारीलाल, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल,शिवाकांत शास्त्री,दिनेश शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।