Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर लगी आग, कई घंटों के बाद पाया गया काबू


दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में सोमवार को आग लग गई। इससे मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मेट्रो स्टेशन के अधिकारी भी काफी परेशान हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सोमवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर आग लगने के बारे में सूचना दी गई थी।

मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में ये आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया, 'सूचना मिलने के बाद हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं गईं। दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।' इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं, दूसरी ओर रविवार देर रात दिलशाद गार्डेन के कोड़ी कॉलोनी में आग की घटना सामने आई थी। ये आग ई-रिक्शा की चार्जिंग स्टेशन में लगी थी। इस आग के हादसे में 2 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान दो ई-रिक्शा और एक बाइक भी जलकर खाक हो गई थी।

वहीं, अप्रैल महीने में आईएनए के दिल्ली हाट में आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं थीं। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। दिल्ली सरकार ने पीड़ित कारीगरों को सहायता का भरोसा दिया दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |