Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः शफी डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन! योग मैराथन, चित्रकला, निबंध, स्लोगन और योगासन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह


बीसलपुर। नगर के शफी डिग्री कॉलेज में सोमवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग के महत्व को लेकर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में योग मैराथन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।योग मैराथन में छात्रों ने सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया और शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के महत्व को रेखांकित किया। इसके अलावा महाविद्यालय स्तर की निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें कुल 48 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।समारोह की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। यह तनाव मुक्त जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से योग को जीवन में शामिल करने की अपील की।

प्रतियोगिताओं का संचालन महाविद्यालय के प्रवक्ता रविंद्र पाल सिंह और अनिल कुमार के निर्देशन में किया गया। आयोजन के दौरान छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर, रचनात्मक स्लोगन और सुंदर चित्रों के माध्यम से योग के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |