Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की गई विधायकी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, सुभासपा के नेता और यूपी के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई है। वह उत्तर प्रदेश स्थित मऊ सदर से विधायक थे। अब्बास अंसारी ने वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान एक विवादित बयान दिया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था और शनिवार को इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। अब इसके बाद उन्हें दोहरा झटका लगा है और उनकी विधायकी भी अब चली गई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय थोड़ी देर में आदेश जारी करेगा।

माना जा रहा है कि अब मऊ सीट पर उपचुनाव की जल्द ही घोषणा हो सकती है। लेकिन अगर अब्बास अंसारी ने अपनी सजा को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया और तब कोर्ट ने सजा पर स्टे लगा तो उनकी विधायकी वापस भी आ सकती है।

सुभासपा वर्तमान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए गठबंधन सरकार की सहयोगी है और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं। मऊ सदर सीट पर अब्बास अंसारी से पहले उनके पिता बाहुबली राजनेता मुख्तार अंसारी ने एक लम्बे अर्से तक चुनाव जीता और विधायक बने।

यूपी की 18वीं विधानसभा में अब्बास अंसारी छठवें विधायक हैं, जिनकी विधायकी गई है। अब्बास से पहले आजम खान, अब्दुल्ला आज़म, इरफान सोलंकी, विक्रम सैनी और रामदुलार गोंड की विधायकी जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |