गौरीगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया गया 53 वां जन्मदिन
June 05, 2025
गौरीगंज/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का 53 वां जन्मदिन आज जनपद में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन मनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने मां कालिकन धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं योगी जी के दीर्घायु जीवन एवं उनके राष्ट्रहित में किया जा रहे कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए मां कालिकन से कामना की। इसके बाद जिला कार्यालय पर योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिमा को प्रतीकात्मक लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया।भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा सड़क, बिजली, पानी, खेती आवास, दवाई और पढ़ाई आदि की समस्याओं से प्रतिदिन जुझती जनता के दर्द को समझने वाले जन-नेता के रूप में उनकी ख्याति के आज सभी साक्षी बन रहे हैं। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह कहा कि योगी आदित्यनाथ जी महाराज के व्यक्तित्व में सन्त और जननेता के गुणों का अद्भुत समन्वय है। ऐसा व्यक्तित्व विरले ही होता है।यही कारण है कि एक तरफ जहॉ वे धर्म-संस्कृति के रक्षक के रूप में दिखते हैं तो दूसरी तरफ वे जनसमस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशील रहते हैं।इस अवसर कालिकन धाम पर संग्रामपुर के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव सहित सभी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक चंद्र कौशिक संतोष द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौर मंडल अध्यक्ष गौरीगंज सूर्य नारायण तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्रा राजा सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।