Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनों से गिरे यात्री, 4 की मौत


महाराष्ट्र के मुंबई में चलती ट्रेन से गिरकर 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह 9.20 बजे मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर हुआ। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल की तरफ जा रही लोकल ट्रेन और फास्ट ट्रैक में आ रही ट्रेन में सवार यात्री आपस में टकराकर गिर गए। इस घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों के ट्रेन से गिरने की प्राथमिक जानकारी कसारा की तरफ जाने वाले लोकल गार्ड ने दी थी। सेंट्रल रेलवे की तरफ से कहा गया है कि दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। इस घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पुलिस ने इस हादसे में 4 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, 13 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हादसे में जीआरपी जवान विक्की मुखियादल की भी मौत हो गई।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि आठ लोग ट्रैक पर गिरे थे। अब तक अस्पताल से किसी की मौत की खबर नहीं मिली है। यह हादसा मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। हादसे का शिकार हुए यात्री लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। उनके बैग आपस में टकरा गए, जिससे यह हादसा हुआ। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्हें 9.30 बजे इस हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि एक लोकल ट्रेन कसारा की तरफ जा रही थी और दूसरी ट्रेन सी एस टी एम की तरफ आ रही थी। दोनों लोकल ट्रेन के यात्री दरवाजे पर लटक कर खड़े थे। इनमें से किसी एक यात्री का बैग टकराने से दरवाजे पर खड़े यात्री ट्रैक पर गिर गए। जो लोग लोकल ट्रेन के फुट बोर्ड पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे, वही लोग गिरे हैं।

मुंबई में हुए हादसे के बाद रेलवे ने सभी रेकों में बदलाव करने का फैसला किया है। फिलहाल जितने भी रेक बनाए जा रहे हैं, उनमें एक ऑटोमैटिक गेट बंद करने और खुलने की सुविधा होगी। जो रेक अभी सेवा में मौजूद हैं, उन्हें दोबारा डिजाइन किया जाएगा और सभी रेक में ऑटोमैटिक दरवाजा खुलने और बंद होने की सुविधा दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |