संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में 48 वर्षीय युवक घायल
June 19, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र टीम मिश्रौली रेलवे फटकी के पास प्रतापगढ़ जिले के शक्कर गंज बाजार सिनेमा रोड निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण सड़क दुघर्टना में घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया। जहां ईलाज के बाद घर जाने की सलाह दी गई। घायल अनिल त्रिपाठी ने बताया कि मोटरसाइकिल से अमेठी से प्रतापगढ़ जा रहे थे कि हमारी मोटरसाइकिल मिश्रौली रेलवे फटकी के समीप अनियंत्रित हो गई।और मैं सड़क पर गिर गया। फिलहाल ईलाज के बाद डाक्टरों ने अनिल त्रिपाठी को घर जाने का सलाह दिया।
.jpg)