Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ का कहर, यूपी के 14 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट


मानसून के दस्तक देते ही देश के अधिकांश राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है। दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश ने लाखों को लोगों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी एवं इससे सटे इलाकों में भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली में भी आने वाले 1-2 दिनों तक हल्की बारी और धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है।

नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात हो गए हैं। बाढ़, बारिश और लैंड स्लाइड की चपेट में आने से नॉर्थ ईस्ट में अबतक 26 लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश के बाद मणिपुर के कई शहरों का हाल बुरा है। इंफाल में तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। त्रिपुरा, सिक्किम, असम और नॉर्थ ईस्ट के दूसरे इलाकों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले 5-7 दिनों तक बारिश का ये सिलसिला नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले एक से दो दिनों तक दिल्ली में तापमान में खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों में आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें लखनऊ और कानपुर शामिल है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव हो रहा है और आज से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |