राजा रघुवंशी हत्या मामले में 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सोनम और राज कुशवाह
June 22, 2025
शिलांग की एक अदालत ने शनिवार (21 जून, 2025) को राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हत्या के मामले में आज दोनों को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स स्थित जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया.
सहायक लोक अभियोजक तुषार चंद के अनुसार पुलिस ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह की हिरासत की मांग नहीं की थी, लेकिन जांच अधिकारी ने न्यायिक हिरासत की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया.
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम (23 मई, 2025) को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाते समय लापता हो गए थे. राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को एक घाटी में मिला, जबकि सोनम का पता नहीं चल पाया. इसके बाद पुलिस ने राज कुशवाह और तीन हत्यारों- आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और राज सिंह कुशवाह (21) को यूपी और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया. इसके बाद सोनम ने अपने पति की हत्या मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.