कार्यक्रम मे बतौर मुख्य जिला प्रभारी अनिल सिंह, विशिष्ठ अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड मौजूद रहे।
सोनभद्र। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मुख्यअतिथि अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल सहित उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है, जिन्होंने नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का ऐसा आद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है, 31-मई-1725-को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चौड़ी ग्राम में जन्म अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी। 11-दिसंबर-1767 -को जब उन्हें विधिवत राज्याभिषेक का राज सिंहासन सौपा गया तब उन्होंने न केवल राज्य को स्थापित किया बल्कि अपनी दृष्टि न्यायाधीश से धर्मिष्ठा से उन्हें समृद्धि की ओर अग्रसर किया गया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर परम शिव भक्त थी उन्होंने होलकर समाज की समस्त संपत्तियों पर तुलसी जल रख कर उसे भगवान शिव को अर्पित किया रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों का निर्माण किया जिसमें सोमनाथ मंदिर गुजरात मोहम्मद गजनवी और औरंगजेब द्वारा नष्ट किया गया था यहां 12-ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वनाथ मंदिर वाराणसी 1776 में औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया था यह भी ज्योतिर्लिंग बद्री केदारनाथ धाम 1785 हिमालय की दुर्ग क्षेत्र में स्थित चार धाम में से प्रमुख बद्रीनाथ धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम है जहां पर पूजन का प्रबंध कराया गया। कार्यक्रम मे मुख्यरूप से पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, एनजीवो प्रकोष्ठ संयोजक आनन्द गुप्ता, कार्यक्रम सह संयोजक प्रसन्न पटेल, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश चौबे, गुडिया तिवारी, सुनिता पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, प्रिया सोनकर, ज्योति खरवार, मीनू चौबे, रुबी गुप्ता, मंजू गिरी, सरोज केशरी, वन्दना वर्मा, शबनम मिश्रा, किरन तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।