Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: रोता हुआ कोतवाली पहुंचा मासूम कहा भाई ने मां और मेरे साथ की मारपीट, कोतवाल ने की तुरंत कार्रवाई


शाहबाद । मंगलवार की दोपहर मोहल्ला कानून गोयान का रहने वाला एक मासूम रोता हुआ कोतवाली पहुंचा और कोतवाली पहुंचकर कहने लगा कि मेरे भाई ने मेरी मां और मेरे साथ मारपीट की है, रोते हुए मासूम को देखकर कोतवाली शाहबाद में तैनात आरक्षी मुकुल चैधरी और आरक्षी अमित सिंह ने तुरंत मासूम को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत से मिलाया। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने जब मासूम को रोते हुए देखा तो उनका दिल भर आया और उन्होंने तुरंत पुलिस कर्मियों को भेज कर मारपीट करने वाले भाई को कोतवाली बुला लिया लेकिन आखिरकार मां तो मां ही होती है,मां के कहने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मारपीट करने वाले युवक को चेतावनी देते हुए शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने मारपीट करने वाले युवक को सख्त हिदायत दी कि अगर आगे से उसने अपने भाई और मां के साथ किसी तरह की बदतमीजी की तो जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |