Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः एक देश, एक चुनाव से होगा विकास का मार्ग प्रशस्त- डॉ. अंजू बाला


रामसनेही घाट/बाराबंकी। एक देश, एक चुनावश् को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत स्थित जेवीएस संस्थान मालिनपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, डॉ. अंजू बाला, ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव होने से आर्थिक और समय की बचत होगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक पूनम सिंह, निदेशक आकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, अमित सिंह, दीपक वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |