Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर अलीम खान की मौत


भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अभी तनावपूर्ण बने हुए हैं. पहलगाम हमले में पाकिस्तान की साजिश का खुलासा होने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इस दौरान भारतीय सेना ने ध्यान रखा कि किसी आम नागरिक को कोई नुकसान ना हो, जबकि पाकिस्तान की सेना जम्मू कश्मीर के पुंछ में गोलीबारी कर रही है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट से एक बुरी खबर आई. 22 साल के क्रिकेटर अलीम खान की मैच के दौरान मौत हो गई.

22 वर्षीय अलीम खान पीसीबी चैलेंज लीग में खेल रहे थे. 5 मई को एक मुकाबले के दौरान अलीम गेंदबाजी करते हुए अचानक मैदान पर गिर गए. ये तब हुआ जब वह रन-अप ले रहे थे. उनके अचानक गिरते ही अंपायर ने तुरंत मेडिकल टीम को मदद के लिए बुलाने का इशारा किया. उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया.

गेंदबाज दिल का दौरा पड़ने की वजह से मैदान में गिर गए थे. हॉस्पिटल में उन्हें ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टर्स ने पुष्टि करते हुए उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गहरा दुख व्यक्त किया है, तथा घरेलू क्रिकेट के निदेशक अब्दुल्ला खुर्रम नियाज़ी ने अलीम के शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है.

अलीम एक उभरते हुए खिलाड़ी थे, जिन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. वह निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते थे, इसलिए उनका स्थान प्लेइंग 11 में महत्वपूर्ण होता था.

पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन चल रहा है, जिसका प्रसारण भारत में पहले हो रहा था लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसके भारत में प्रसारण पर बैन लग गया. भारत सरकार ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए. पीएसल और इनकी टीमों के सोशल मीडिया एकाउंट्स भी भारत में प्रतिबंधित हो गए हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज तो पहले ही बंद थी अब हमलों के बाद बीसीसीआई ने आईसीसी से मांग की है कि उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में भी पाक के साथ ग्रुप में ना रखा जाए. इससे दोनों के बीच मुकाबलों की संभावना और भी कम हो जाएगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |