गौरीगंज: सर्व समावेशी के आधार पर मंडल पदाधिकारी का होगा गठन-शंकर गिरी
May 08, 2025
गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मंडल के गठन को लेकर विचार विमर्श की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर जिला प्रवासी के रूप में डॉक्टर आर ए वर्मा की उपस्थिति रही। जिला प्रभारी शंकर गिरी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मंडल गठन सर्व समावेशी के आधार पर होगा जिसमें से उचित स्थान महिलाओं को दिया जाएगा पिछड़े वर्ग के पदाधिकारी बनाए जाएंगे अनुसूचित वर्ग के भी पदाधिकारी बनाए जाएंगे और सभी वर्गों का शामिल करके एक मजबूत मंडल के पदाधिकारी का गठन होगा जैसा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी एवं सर्व समावेशी के आधार पर कार्य करती है उसी प्रकार मंडल गठन में भी सभी वर्गों का स्थान दिया जाएगा जिससे आने वाले चुनाव में एक मजबूत टीम मंडलों की टीम बने। डॉक्टर आर ए वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मंडलों की टीम में पिछड़ों को उचित स्थान दिया जाएगा इसी प्रकार महिला दलितों की संख्या भी रहेगी जिससे कि मंडल की टीम एक मजबूत बने और जनपद में भारतीय जनता पार्टी अमेठी के मंडल मजबूत रहे जिससे एक नया इतिहास बनाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिला प्रभारी शंकर गिरी जी एवं जिला प्रवासी डॉक्टर आर ए वर्मा को अस्वस्थ करते हुए कहा कि जनपद अमेठी के मंडल बहुत ही मजबूत पदाधिकारी का होगा और सभी वर्गों का उचित स्थान दिया जाएगा और आज जो संभावित मंडल के पदाधिकारी हैं आज हम सबके सामने बैठे हैं इन सब को पदाधिकारी को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा जिससे पार्टी का कार्य और गति से दिन धोना राज चैगुन प्रगति करें सभी संभावित पदाधिकारी का बौद्धिक मानसिक एवं सामाजिक के भी बारे में दिशा निर्देश दिया गया। भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल पदाधिकारी के गठन के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभात शुक्ला जिला मंत्री संतोष द्विवेदी प्रमंडल अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी अभिषेक चंद्र कौशिक राहुल चंद्रपाल यादव सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।