लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 21 वर्षीय एम्बुलेंस चालक विशाल यादव की मौत हो गई। विशाल अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था और यह हादसा मारपीट के बाद भागने के दौरान हुआ। इस घटना में विशाल का एक साथी भी घायल हुआ था, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं मृतक विशाल यादव करीमगंज का रहने वाला था और एम्बुलेंस चलाकर अपना जीवन यापन करता था। परिजनों के अनुसार, वह रविवार दोपहर अपने दोस्त सलमान, सुमित और रोहित के साथ घूमने के लिए निकला था। सभी दोस्त घैला पुल के पास एकत्रित हुए और वहाँ पार्टी की। जब वे वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने विशाल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जमा होने लगी, जिसे देखकर आरोपी चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विशाल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सलमान को एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दुखद घटना के पीछे मारपीट की एक चैंकाने वाली वजह सामने आई है। विशाल के परिजनों ने बताया कि उन्हें घटनास्थल पर पता चला कि सलमान और विशाल के साथ मारपीट हुई थी। दरअसल, घैला पुल से लौटते समय उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। रोहित, सलमान और विशाल तेल लेने गए थे, जहाँ उन्होंने 500 रुपए देकर 200 रुपए का पेट्रोल लिया। बचे हुए 300 रुपए को लेकर उनका पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद हो गया। वहीं विवाद के बाद विशाल और सलमान वहां से चले आए, जबकि रोहित वहीं रुक गया। पेट्रोल पंप से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पीछे से कुछ अज्ञात लोग आए और उन्होंने सलमान और विशाल पर हमला कर दिया। सलमान के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे वह घायल होकर वहीं बैठ गया। विशाल खुद को बचाने के लिए भागा, तभी दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं दुबग्गा के इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
लखनऊः अज्ञात वाहन की टक्कर से एम्बुलेंस चालक की मौत, मारपीट के बाद भागने में हुआ हादसा
May 12, 2025