Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः समाजसेविका कंचन गुप्ता ने चयनित हुए सभी बच्चों को किया सम्मानित


अमेठी। शहर की प्रसिद्ध समाजसेविका व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कल ही रेंजर्स क्लासेज अमेठी में एक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भिन्न-भिन्न विभागों में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कंचन गुप्ता ने बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए मिठाइयां बांटी और उनके भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया और वहीं रेंजर्स क्लासेज में उपस्थित अध्यनरत छात्रों को भी अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से उनका प्रोत्साहन किया जिससे प्रभावित होकर सभी छात्र-छात्राओं ने समाजसेविका कंचन गुप्ता का जोरदार स्वागत किया, एवं ह्रदय से आभार व्यक्त किया, समाजसेविका के प्रतिभा से प्रभावित होकर सभी बच्चे उत्साहित और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हुए।सम्मान समारोह के उद्देश्य को रेंजर्स क्लासेज के डायरेक्टर गोलू सोनी ने बताया कि बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कंचन गुप्ता ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और मेहनत को पहचानना और सम्मानित करना बहुत जरूरी है।कंचन गुप्ता का संदेशा है कि बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करें। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए बच्चों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सम्मानित बच्चों ने कंचन गुप्ता को धन्यवाद दिया और कहा कि उनका सम्मान और प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |