Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः अबैध कब्जे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर


शुकुलबाजार/ अमेठीं विकासखंड की ग्राम पंचायत हुसेन पुर में तालाब व खेल मैदान की जमीन पर अवैध तरीके से किए गए कब्जे को बुलडोजर से गिरवाया गया। तालाब व खेल मैदान की जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया। मौके पर राजस्व और पुलिस बल रहा तैनात रहा।ग्राम प्रधान सतीश मिश्रा की शिकायत पर थाना समाधान दिवस में उपस्थित तहसीलदार मुसाफिरखाना के निर्देश पर गठित राजस्व पुलिस टीम ने हुसैनपुर ग्राम पंचायत के तालाब व खेल मैदान विद्यालय के बाउंड्री वॉल वह घर गड्ढा के पास दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटा दिया गया है । थाना समाधान दिवस में ग्राम सभा की सरकारी सुरक्षित जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने पुलिस और राजस्व टीम गठित कर तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया उसी क्रम में पहुंची टीम ने बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को गिरा दिया राजस्व निरीक्षक संतराम ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण  को हटवा दिया गया है  स्थाई अतिक्रमण  कर पक्का मकान बनाने वाले आसिफ अली, हकीम, और गुड्डू को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया स्वयं न हटाने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |