Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः बारात मे हुई जमकर गाली गलौज


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को जौदिल मऊ गांव में सोहनलाल रैदास की बेटी की  निशा की शादी भाले सुल्तान थाना  क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी राम गुलाम के पुत्र तिलक राम के साथ हुई। बारात पहुंचने पर घरातियों ने स्वागत सत्कार किया रात में शादी की रस्म पूरी हुई सुबह दूल्हा तिलक राम जब चारपाई मांगा तो लड़की के पिता ने शराब के नशे में गाली गलौज पर विवाद कर दिया। दूल्हे के पिता राम गुलाम ने 112 पुलिस को फोन मिलाकर मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझौता का प्रयास किया किंतु जब नहीं माने तो बाराती व दूल्हा थाने पहुंच गए। दूल्हे के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर दुल्हन की विदाई कर जाने की मांग किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दयाशंकर  मिश्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला था रिश्तेदारों को बुलाकर आपस में बैठकर समझौता करके विदाई करवा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |