Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः नीट -यूजी परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु पुलिस अधिकारियों संग गोष्ठी


बाराबंकी। 04 मई को आयोजित नीट - यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस टीम प्रभारियों के साथ बैठक की। गोष्ठी में परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को परीक्षार्थियों की सुनियोजित चेकिंग, महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग के लिए महिला कर्मियों की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र के पास वाहनों की नो-पार्किंग जोन सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को फ्लो चार्ट के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |