Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने लॉन्च किया व्हाट्सऐप चैटबॉट


सरकारी सेवाओं को और अधिक सुलभ और कुशल बनाने के लिए, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने 24/7 व्हाट्सएप चैटबॉट पेश किया है, जो परिवहन से संबंधित प्रमुख सेवाएं प्रदान करता है। बता दें कि इस चैटबॉट को शुक्रवार को लॉन्च किया गया था। इसके जरिए स्मार्टफोन के माध्यम से ही वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी और चालान की स्थिति जैसी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस चैटबॉट के फोन में होने मात्र से आपको क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। यह पहल राज्य के व्यापक डिजिटल परिवर्तन एजेंडे का हिस्सा है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता में सुधार करना है।

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने कहा, "यह व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" उन्होंने कहा, "यह पहल परिवहन विभाग को जनता के करीब लाता है और पारदर्शी, कुशल और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक कदम है।" इस चैटबॉट का इस्तेमाल करने के नागरिकों को अपने फोन पर सबसे पहले 8005441222 नंबर सेव करें। इसके बाद व्हाट्सऐप के के जरिए इस नंबर पर Hi लिखकर भेज दें। इसके बाद चैटबॉट आपको अलग अलग प्रतिक्रियाओं के साथ मेन्यू आपको भेज देगा। यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चैटबॉट के आने से ना केवल कागजी कार्रवाई में कमी आएगी, बल्कि प्रोसेसिंग टाइम में भी कमी आएगी। इसका मकसद अलावा नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सीधी, पारदर्शी पहुंचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। चैटबॉट सेंट्रल वाहन और सारथी डेटाबेस के साथ लिंक्ड है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उपयोगकर्ताओं को प्रदान किया गया डेटा रीयल टाइम और सटीक है। नागरिक अब चालान विवरण की जांच, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण और यहां तक कि रोड टैक्स के भुगतान जैसे कार्य कर चैटबॉट के माध्यम से कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |