Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मुंडन संस्कार में आया युवक हुकूमछपरा गंगा घाट पर डूबा, छानबीन जारी


बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकूमछपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में आया युवक स्नान करते वक्त डूब गया। जिसके चलते खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस गंगा नदी में जाल डालकर शव को खोजने का घंटो प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के लमही गांव निवास देवनाथ यादव के घर से मुंडन संस्कार हल्दी थाना के हुकुम छपरा गंगा घाट पर आया हुआ था। जहां मुंडन संस्कार के रसम खुशी-खुशी से चल रहा था। इस मुंडन संस्कार में लमही गांव निवासी शिवजी यादव का 18 वर्षी पुत्र योगेंद्र यादव भी आया हुआ था। इसी बीच वह गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते कि वह गहरे पानी में समा गया और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। जैसे तैसे गांव के लोग मुंडन संस्कार के रसम में अदायगी को पूरा किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |