अमेठीः ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन
May 16, 2025
अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर के ग्राम पंचायत भौंसिंहपुर में पंचायत भवन कार्यालय पर जिला सहायक श्रमायुक्त गोविन्द यादव व सेक्रेटरी धर्मेद्र पटेल की अध्यक्षता में ग्राम चैपाल का आयोजन हुआ। वही उत्तर गांव मे ग्राम सचिव अजीत सिंह की मौजूदगी में चैपाल में लोगो की समस्याओं को सुना गया। जिसमें कई ग्रामीणों के द्वारा बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की गई। वही भौंसिंहपुर में लोगो द्वारा नाली एखड़ंजाए और आवास की मांग के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की गई। जिसमें कुछ शिकायतों का निस्तारण किया गया और कुछ के लिए कहा गया है कि बहुत जल्द ही सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा निस्तारण करा दिया जायेगा। वही इस मौके पर उत्तर गांव निवासी नितिन मौर्या के द्वारा जल जीवन मिशन में खराब हुए रास्ते को ठीक कराए जाने की मांग की गई। वही इसी क्रम में और भी लोगों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर जो भी समस्याएं आई उनमे से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी बची हुई समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया।