Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव का हुआ निधन


लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के विक्रम राव का आज सुबह 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।स्वर्गीय राव का पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे दर्शन के लिए यूपी प्रेस क्लब में रखा जाएगा। अंत्येष्टि सुबह दस बजे भैंसाकुंड में होगी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल राम नाइक, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।के विक्रम राव टाइम ऑफ इंडिया के नौ प्रदेशों में ब्यूरो प्रमुख रहे उन्होंने वॉइस ऑफ अमरीका के दक्षिण एशिया ब्यूरो में भी 15 वर्षों तक काम किया और कई पुस्तकें भी लिखी स वह भारतीय प्रेस कॉउंसिल के छह वर्ष तक सदस्य रहे । आपातकाल में तेरह माह तक देश की पांच जेलों में रहे। उन्होंने सभी 6 महाद्वीपों के 51 देशों में आयोजित विभिन्न गोष्ठियों में भाग लिया । उनके नेतृत्व में 1145 आंचलिक पत्रकारों ने विभिन्न देशों में पत्रकारिता का प्रशिक्षण लिया और गोष्ठियों में प्रतिनिधित्व किया । इनमें उत्तर प्रदेश के 92 पत्रकार शामिल है स स्वर्गीय राव अपने पीछे पत्नी डॉक्टर सुधा राव और दो बेटे सुदेव राव और विश्व देव राव तथा बेटी विनीता राव छोड़ी सयूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी , मंडलीय अध्यक्ष शिवशरण सिंह तथा यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने संगठनों की ओर से स्वर्गीय राव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |