Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज: जातीय जनगणना के ऐलान पर कांग्रेस ने राहुल का जताया आभार


प्रयागराज। केंद्र सरकार की जातीय जनगणना के फैसले के बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच में इस फैसले का श्रेय लेने की होड़ लगी है। शुक्रवार को सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। इस दौरान ढोल की थाप पर कांग्रेसी नेता झूमते नजर आए। शहर अध्यक्ष फुजैल हाश्मी ने कहा की ने कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का निर्णय राहुल गांधी के अथक प्रयास से ही संभव हुआ है। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की यह फैसला श्देर आए दुरुस्त आएश् जैसा है। कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से जाति जनगणना की मांग कर रहे थे। कांग्रेस राज्य कार्य समिति के सदस्य हरिकेश त्रिपाठी ने कहा की जाति जनगणना कराने से अलग-अलग वर्गों के लोगों की संख्या का पता लगाकर उनके उत्थान के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। इससे देश के विकास को भी गति मिलेगी।

इस मौके पररू शहर अध्यक्ष फुजैल हाश्मी, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, तसलीम उद्दीन, अजय पाण्डेय, अरशद अली, दीपचंद्र शर्मा, नयन कुशवाहा, परवेज सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, सुशील तिवारी, इशरत अली, लोकेन्द्र सिंह, मो०हसीन, विनय पाण्डेय, शकील अहमद, राधेश्याम यादव, अंजुम नाज, विशाल सोनकर, मो० शारिक, राकेश श्रीवास्तव, अल्तमश, राकेश पटेल, मो० जाहिद सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |