Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः हर पात्र को योजनाओं का लाभ और हर शिकायत का हो समाधान - सुरेश राही


बाराबंकी। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और विकास का लाभ हर गांव, हर घर तक पहुंचे।इसी सोच के साथ बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने जिले में व्यापक समीक्षा बैठक ली और विकास कार्यों से लेकर कानून व्यवस्था तक की गहन समीक्षा की।

कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और जवाबदेही के साथ निभाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खासतौर पर सचेत किया कि जनशिकायतें दूर हों, डॉक्टर समय पर मौजूद रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले।प्रधानमंत्री आवास, स्व-रोजगार योजनाएं, बाल विकास, छात्रवृत्ति, दिव्यांगजन पेंशन, गोशालाएं, शिक्षा, कृषि और पेयजल परियोजनाओं सहित तमाम योजनाओं की समीक्षा में उन्होंने अधूरे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पौधरोपण सिर्फ रस्म न रहे, उनकी रक्षा भी हो, यह कहते हुए उन्होंने ट्री गार्ड व तारबंदी जैसे इंतजामों को आवश्यक बताया। वहीं बिजली, नलकूप, सड़क और जलापूर्ति से जुड़ी जनसमस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया।

ग्राम पंचायत कुसम्भा में उन्होंने योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, हैंडपंप जैसे मुद्दों की समीक्षा कर “अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने” की बात कही। मौके पर पौधरोपण कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।नवीन मंडी स्थल, बृहद गौआश्रय केंद्र और जल जीवन मिशन के तहत शहरी पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को सराहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी शिलान्यास और लोकार्पण में आमंत्रित किया जाए, जिससे शासन-प्रशासन और जन का समन्वय बना रहे।

बैठक और निरीक्षणों में जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, विधायक कुर्सी , साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सीडीओ अन्ना सुदन, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |