अमेठीः दूसरी बार बने डॉ नागेंद्र सिंह अध्यक्ष
May 06, 2025
अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव शांत पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष के पद लिए चुनाव में डॉक्टर नागेंद्र सिंह ने 180 मत प्राप्त किया। वही उनके प्रतिद्वंदी आशुतोष मिश्रा को मात्र 66 मत प्राप्त हुए। संग्रामपुर में शिक्षक संघ के मतदाताओं ने डॉक्टर नागेंद्र सिंह को दूसरी बार इस पद के लिए चुनाव डॉक्टर नागेंद्र सिंह लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए। संग्रामपुर में कुल मतदाता 248 थे जिसमें दो मतदाता अनुपस्थित रहे शेष 246 मत पड़े सभी मत भेजे थे गिनती के बाद निर्णायक मंडल ने बताया की उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई संग्रामपुर के पद पर डॉक्टर नागेंद्र सिंह को लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मत देकर चुना गया उन्होंने बताया की कल 246 मत पड़े जिसमें 180 मत डॉक्टर नागेंद्र सिंह के पक्ष में पड़े वही इनके प्रतिद्वंदी शिक्षक आशुतोष मिश्रा के पक्ष में मात्र 66 मत पड़े। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया मतदान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला शशांक शुक्ला की देखरेख में आयोजित हुआ चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष रहे अखिलेश सिंह मुसाफिरखाना वह वर्तमान अध्यक्ष राम ललन द्विवेदी की देखरेख में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित इकाई संग्रामपुर के अध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह को सभी शिक्षकों ने माला पहनकर लड्डू खिलाकर करके खुशियां मनाएं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ नागेंद्र सिंह ने शिक्षक हितों की रक्षा का वादा किया उन्होंने कहा कि वह समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करते रहेंगे संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को सहयोग मिलेगा चुनाव में यज्ञ नारायण रजक अनिल कुमार मनोज यादव सुनील कुमार अरुण सिंह अमित सिंह संजय तिवारी अनूप तिवारी अभिनव सिंह रमेश सिंह अभय राज दिनेश पटेल शिवकुमार कनौजिया अजय मोदी आशीष तिवारी सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं मौजूद होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।