मिर्जापुर: नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने नरायनपुर में सरदार पटेल को किया माल्यार्पण
April 14, 2025
नरायनपुर/मिर्जापुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में गहमा गहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे महेंद्र नाथ सिंह ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को 71 मतों से हराकर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। पूर्व अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव संस्था के संस्थापक के पुत्र थे,लगातार 38वर्षो से प्रदेश अध्यक्ष रहे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर नरायनपुर पहुंचनें पर जोरदार स्वागत माला पहनाकर किया गया।पटेल त्रिमोहानी पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके पूर्व रविवार को सुबह 9 बजे चुनाव प्रकिया शुरू हुई। जिसमें नामांकन,नाम वापसी के बाद पर्चो की जांच हुई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया गया। जिसमें कुल 310 मतों के सापेक्ष 254 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 100 मत तथा निर्वतमान प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार सिंह को 171 मत मिले। जिसपर महेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए को कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रामनरेश चैहान व ओमप्रकाश द्विवेदी निर्वाचित घोषित किया गया। वही महामंत्री पद के डॉ संजय कुमार द्विवेदी, केजी गुप्ता व नरेश पाल सिंह चुने गए।अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,ऑडिटर के लिए हौसिला प्रसाद त्रिपाठी,संगठन मंत्री अजय भाटिया समेत 5 लोग कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। निर्वाचन अधिकारी डॉ के एन राय व हरिद्वार राय रहे। इस दौरान प्रदेश भर के 60 जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नरायनपुर में स्वागत के दौरान अजय ओझा,हौसला त्रिपाठी,फजेन्द्र प्रसाद शास्त्री, देवानंद उपाध्याय,राजकुमार सिंह,राजेश अग्रहरी,राजू सिंह,अमरजीत सिंह आनंद सिंह,राजेश यादव,मु.जकी,राजेश जायसवाल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।