Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पाकिस्तानी नागरिकों को यूपी से निकालने की तैयारी हुई शुरू


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंक के आका पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा को रद्द कर दिया है और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। वाघा सीमा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में भी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी पुलिस ने ये जानकारी जानकारी सामने रखी है कि राज्य में कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।

यूपी पुलिस ने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक यूपी में करीब 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक है जिन्हें वापस भेजा जाएगा। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी उन्हें केंद्र सरकार का आदेश नही मिला है,जब आदेश मिल जाएगा तो पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि पाकिस्तानी लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |