Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः देवा में तड़के तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे दबोचे गये ई-रिक्शा लूट की दो वारदातों का खुलासा


बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब लूट के मामलों की तह तक पहुंचने के लिए चेकिंग कर रही पुलिस टीम की बदमाशों से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। नहर पटरी के पास मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्धों ने जैसे ही पुलिस को देखा, भगदड़ मच गई। मोटरसाइकिल फिसलते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पेड़ के पीछे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया।

घायल बदमाश की पहचान वीरेंद्र पाल उर्फ गोले निवासी सादीपुर, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी मनोज कुमार वर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये शातिर बदमाश क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उनकी निशानदेही पर बैट्री खरीदने वाला दुकानदार आनन्द नाग भी गिरफ्तार किया गया।

तीनों के कब्जे से दो लूटे गए ई-रिक्शा, तीन ई-रिक्शा बैटरियां, व 25000 रुपये नकद, एक तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने 27 अप्रैल को विशुनपुर निवासी श्याम मोहन बाजपेई से ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट कर उसे पीटा था। वहीं, 21 अप्रैल को मसौली में अशफाक नामक युवक से भी ई-रिक्शा छीन लिया गया था। दोनों मामलों में संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

वीरेंद्र पाल पहले भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी जैसे मामलों में चार बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना जहांगीराबाद में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय विजयवर्गीय ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी और दोहराया कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |