Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: शैक्षिक भ्रमण से होता है,बच्चों में बौद्धिक ज्ञान-धीरेन्द्र प्रताप सिंह


तिलोई/अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रम में पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय राजामऊ के बच्चों को पेयरिंग विजिट प्रोग्राम के अन्तर्गत एस०के०खरे मेमोरियल पब्लिक स्कूल, में प्रधानाध्यापिका अजरा प्रवीन के नेतृत्व में 50 बच्चों को बस से ले जाकर भ्रमण कराया गया।मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय में पधारे धीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाध्यापिका अजरा प्रवीन ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। शैक्षिक भ्रमण के लिए बच्चों को ले जा रही बस को ष्मुख्य अतिथिष्धीरेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा शैक्षिक भ्रमणों से बच्चों में बौद्धिक ज्ञान का विकास होता है,बच्चे अपने वाह्य परिवेश से परिचित होते हैं।बच्चों को विद्यालय में सभी शिक्षण कक्षों में बच्चों से मिलाया गया और लैब व पुस्तकालय ले जाकर बच्चों के ही माध्यम से प्रयोगात्मक ज्ञान कराया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा मिश्रा ने बच्चों को बताया ,पुस्तकें हमें प्रकाश देती हैं,पुस्तकें हमें मित्र नननकी तरह समस्त सामाजिक गतिविधियों से परिचय कराती हैं।बच्चे इस युगल भ्रमण से बहुत ही उत्साहित एवं प्रफुल्लित दिखे।इस अवसर पर अमृता जायसवाल-जिला उपाध्यक्ष,कामता दीक्षित-अध्यक्ष, अनूप सिंह,शिवांगी,स्नेहा निर्मल,शिवम शर्मा,एवं अवधेश सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |