बीसलपुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
April 30, 2025
बीसलपुर। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका सीमा देवी अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। रमपुरा नगरिया निवासी राजकुमार अपनी पत्नी के साथ पीलीभीत से लौट रहे थे, तभी इंडेन गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसे नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।