उन्नावः एक चुनाव विधायक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
April 24, 2025
उन्नाव। एक राष्ट्र एक चुनाव के विधायक संवाद कार्यक्रम में जिले की तीन विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने जनप्रतिनिधियों के साथ सहभाग किया। मंच से उपस्थित वरिष्ठ जनों को संबोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदे गिनवाए और अपील की सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को पत्र लिख अवगत करवाएं की देश एक राष्ट्र एक चुनाव चाहता है।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने विधायक बंबा लाल दिवाकर के साथ सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार सफीपुर में आयोजित एक श्श्राष्ट्र एक चुनाव विधायक संवादश्श् कार्यक्रम प्रतिभाग कर उपस्थित जनप्रतिनिधि गण एवं जनों को सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा इसमें कोई नई बात नहीं है। भारत में पहले कांग्रेस शासनकाल में एक राष्ट्र एक चुनाव होते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के लिए बाबा साहब के संविधान के नियमों को ताक पर रखकर इसको खंडित किया। भारत के युवा कर्णधार के अच्छे भविष्य के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक देश एक चुनाव पर विमर्श खड़ा किया। उनका मानना है कि समय के साथ सबको बदलना चाहिए। मौजूदा समय भारत की आर्थिक प्रगति की यात्रा का है। भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, भारत को सशक्त बनाना है तो पहला एक राष्ट्र एक चुनाव इसका आधार है। कहा कि पीएम मोदी ने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के नेतृत्व वाली एक उच्च-स्तरीय समिति को बनाया, जिसकी सिफारिशों पर वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार और लोग आगे बढ़ रहे हैं।
विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा यह अभियान भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि शासन की निरंतरता एवं विकास की गति को भी सुनिश्चित करेगा।
वहीं दूसरा कार्यक्रम हसनगंज में आयोजित हुआ इस वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह विधायक बृजेश रावत के साथ उपस्थित वरिष्ठ जनों को संबोधित किया।जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव से मतदाताओं को भी सुविधा होती है, मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चितता आएगी। बार-बार चुनाव होने से अनिश्चितता का माहौल बनता है और इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित होते हैं।विधायक बृजेश रावत ने कह एक राष्ट्र, एक चुनाव देश के लिए आवश्यक है। बार-बार चुनाव होने से शासन-प्रशासन और संसाधनों का नुकसान होता है। एक साथ चुनाव कराने से राजनीतिक स्थिरता मिलेगी। दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनेंगी। एक राष्ट्र, एक चुनाव ‘विकसित भारत’ की आधारशिला है और यह एक मजबूत व स्थिर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कारक साबित होगी।
तीसरा कार्यक्रम बांगरमऊ में पटेल सेवा संस्थान द्वारा शांति निकेतन में आयोजित किया गया।जिसमें श्रीकान्त कटियार विधायक बाँगरमऊ अनुराग अवस्थी जिलाध्यक्ष भाजपा अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
विधायक ने आर्थिक फायदे अचार संहिता से नुकसान भी बताए और कहा लेकिन यह केवल चुनाव खर्च और आचार संहिता तक सीमित विषय नहीं बल्कि यह देश की राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और विकास को नयी दिशा देने का माध्यम है।आज संविधान की बात करने वाले विपक्ष लोगों ने ही बाबा साहब और सरदार पटेल के विचारों को दरकिनार कर संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं।सफीपुर के कार्यक्रम में अतिथियों सहित जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत जिला पंचायत सदस्य गुड्डू मिश्रा मंडल अध्यक्ष नीरज कुशवाहा योगेंद्र सिंह राम कृष्ण राठौर राम प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
हसनगंज के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत शशांक शेखर सिंह सनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, राकेश साहू, सरोज सिंह चैहान, रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह रामनरेश सिंह, शशि कांत राजपूत व सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।बांगरमऊ में विधायक श्री कांत कटियार अनिल कुशवाहा, गिरीश वर्मा, बाला राव गुप्ता, मुकेश पाल सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख वा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।