Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: पूर्व सीएम के ट्वीट के बाद आला अधिकारी पहुचे पड़रछ गांव में फ्लोराइड युक्त पानी का जायजा लेने।

डीएम ने गांव में टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल निगम को दिये निर्देश।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह द्वारा आज फ्लोराइड से प्रभावित क्षेत्र पड़रछ का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्जनों घरों में स्वयं जाकर फ्लोराइड से प्रभावित ग्रामीण लोगों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि प्रथम दृष्टया प्राथमिकता के आधार पर यहां के नदियों में भी फ्लोराइड की जॉच कराते हुए स्थिति को स्पष्ट किया जाये और जल्द से जल्द यहां हर घर नल से जल परियोजना सक्रिय/चालू कराते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक हर घर नल से जल परियोजना को पूरा होने में समय लगे, तब तक गांवों में टैंकर के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में कैम्प लगाकर फ्लोराइड से प्रभावित लोगोे को दवा ईलाज किया जाये, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहें। इस दौरान जिलाधिकारी ने पडरछ गांव के पटेल नगर के शिवदास शर्मा पुत्र स्व0 केशर शर्मा के हैण्डपम्प से पानी से समस्त ग्रामवासियों के बीच जल जॉच के सभी पैरामीटर का जॉच किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव के सुरेश पटेल व राम प्रसाद के घर में लगे टोटी से आ रहे जल की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टोटी का पानी ठीक है, पीने के लिए इसी पानी का प्रयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 120 गांवों में पानी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें, इसके लिए आवश्यक प्रबन्ध किया जा रहा है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम(ग्रामीण) सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |